
शाम पांच बजे फहीम खान का गायन होगा। इसके बाद सुचित वाजपेयी की गजल और यशोदा सक्सेना द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम सात बजे रीता देव द्वारा शास्त्रीय गायन होगा। रात आठ बजे सूर व नजीर को समर्पित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में डॉ. अशोक चक्रधर, अरुण जेमनी, डॉ. विष्णु सक्सैना, विनीत चौहान, कविता किरन, प्रमोद तिवारी, महेश दुबे, महेन्द्र अजनबी, अजात शत्रु, पूनम वर्मा, सोम ठाकुर, पवन आगरी, अशोक पाण्डेय हिस्सा लेंगे।
सदर बाजार के कार्यक्रम
सदर बाजार के मुक्ताकाशीय मंच पर शाम पांच बजे से 23 फरवरी को रफी साहब के गीतों से गुलजार होगा। इससे पूर्व 509 आर्मी बेस वर्कशॉप के नरेश चंद्रा द्वारा फोनियन बैड, डॉ. निधि गुप्ता और दुर्गा सांस्कृतिक कला केन्द्र द्वारा कथक समूह नृत्यों की प्रस्तुतियां दी जाएंगीं। इस मंच पर फैशन शो का भी आयोजन होगा। जिसमें युवाओं द्वारा रैम्प पर जलवे बिखेरे जाएंगे। रात आठ बजे से पाश्र्व गायक रईस खान द्वारा रफी साहब के गानों की प्रस्तुति दी जाएगी।
-सूरसदन प्रेक्षागृह में शाम सात बजे से आईआईएफअी द्वारा फैशन शो का आयोजन।
-यमुना पार स्थित गांधी स्मारक में शाम छह बजे डॉ. आश्वना सक्सैना, मोहित कुमार व शर्मा बंधु द्वारा भजन प्रस्तुति।
-पालीवाल पार्क में शाम छह बजे मिस्टीरियस मोबर्स का डांस, धोबिया नृत्य जीवन राम गाजीपुर द्वारा व गजल गायन कमला कांत द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
-नूरजहां ऑडीटोरियम शिल्पग्राम में अपराह्न दो बजे से नृत्य, संगीत, 30 कलाकारों द्वारा समूह डांस की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
Leave a comment