Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra’s traders protest due to increase in GST rates on clothes…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिजनेस

Agra’s traders protest due to increase in GST rates on clothes…#agranews

194

आगरालीक्स…(26 November 2021 Agra News) आगरा में रेडिमेड गारमेंट्स और टेक्सटाइल पर 7 प्रतिशत जीएसटी बढ़ने से व्यापारियों में रोष. आगरा में शुरू हुआ विरोध…सरकार को बताए कितना होगा नुकसान

एडिशनल कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार को को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई ने एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर ग्रेड वन अजय कुमार सिंह को उनके कार्यालय जाकर एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी दरों के बढ़ाने से कई वस्तुएं 5% की दर से निकालकर 12% के दायरे में की जाएंगी. व्यापारियों ने कहा कि पहले कपड़ा कर मुक्त था जब 5 प्रतिशत जीएसटी लगी तो इसका खूब विरोध हुआ था और आंदोलन किया था. अब सरकार फिर से 7 प्रतिशत जीएसटी बढ़ाकर इसे 12 प्रतिशत कर रही है. कपड़ा व्यापारियों ने कहा कि सरकार को हर माह की जीएसटी की लक्ष्य से ज्यादा एक लाख करोड़ से ऊपर की राजस्व की प्राप्ति हो रही है. जीएसटी की दरें बढ़ने से चीन से आने वाले माल की तादाद बढ़ेगी, जिसका नुकसान यहां की इंडस्ट्रियल एरिया को भुगतना पड़ेगा. हम लोग भी आंदोलन करने को बाध्य होंगे.
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन, प्रदेश मंत्री राजकुमार गुरनानी, जिला महामंत्री दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष डीसी मित्तल, युवा जिला महामंत्री सुनील जैन, फल मंडी के अध्यक्ष सुलेमान भाई राजेंद्र सिंह आदि थे.

एक जनवरी से लागू हो जाएंगी बढ़ी हुई दरें
देश में इस समय महंगाई चरम पर है. खाने पीने से लेकर पेट्रोल डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं. अब सरकार ने रेडिमेड कपड़ों, टेक्सटाइल और फुटवियर को भी महंगा कर दिया है. नई दरे एक जनवरी 2022 से लागू हो जाएंगी. सरकार ने इन सभी आइटमों के फिनिस्ट प्रोडक्ट पर जीएसटी 12 फीसदी कर दी है जो कि पहले केवल 5 फीसदी थी. इसके साथ ही किसी भी मूल्य के बने बनाए कपड़े पर जीएसटी की दरें भी 12 फीसदी हो जाएगी. इसके पहले 1000 रुपये से ज्यादा मूल्य के कपड़ों पर 5 फीसदी जीएसटी लगाया जाता था. इसके अलावा टेक्सटाइज जैसे बुने हुए कपड़े, सेन्थेटिक यार्न, पाइल फैब्रिक्स, ब्लैंकेट्स, टेंट, टेबल क्लॉथ जैसे दूसरे टेक्सटाइल पर भी जीएसटी 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दी गई है. वहीं किसी भी मूल्य के फुटवेयर पर भी जीएसटी 12 फीसदी कर दी गई है. पहले एक हजार रुपये से ज्यादाके फुटवेयर पर 5 फीसदी जीएसटी की दर थी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!