आगरालीक्स…(28 November 2021 Agra News) आगरा की इन छह विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारना चाहता है वैश्य समाज. कहा किसी पार्टी ने नहीं उतारा तो निर्दलीय उतारेंगे प्रत्याशी. 12 को दिखाएंगे ताकत
12 को दिखेगी वैश्य समाज की ताकत
वैश्य समाज ने उप्र में 106 व आगरा में 6 विधानसभा सीटों पर वैश्य समाज के प्रत्यासी की मांग सभी पार्टियों से की है। इस सम्बंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता के नेतृत्व में पांच दिसम्बर को मैनपुरी से 40 दिवसीय वैश्य राजनीतिक अधिकार रथयात्रा लक्ष्य 2022 का शुभारम्भ किया जा रहा है। जो समूचे प्रदेश में भ्रमण करेगी। 12 दिसम्बर को यात्रा के आगरा पहुंचने पर हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कालेज में विशाल वैश्य महाकुम्भ का आयोजन किया जाएगा। विशाल वैश्य महाकुम्भ के लिए आज संजय प्लेस स्थित पुनीत वृन्दावन में आज कार्यालय कैम्प का उद्धाटन खेरागढ़ के विधायक महेश गोयल व कामता प्रसाद अग्रवाल ने दीप जलाकर किया।

वैश्य समाज के प्रत्याशी को टिकट देने की मांग
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनय अग्रवाल व संयोजक मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि सभी राजनीतिक पार्टियों से हमारी मांग है कि वैश्य बाहुल्य विधानसभा सीटों पर वैश्य समाज के प्रत्यासी को टिकिट दी जाए, अन्यथा वैश्य समाज निर्दलीय मैदान में उतरेंगे। राष्ट्रीय अपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल व राष्ट्रीय महासचिव सतीश गुप्ता ने कहा कि आगरा में वैश्य समाज का प्रतिशत अधिक होने के कारण चार विधानसभा सीटों पर वैश्य समाज के प्रत्याशियों को खड़ा करने की मांग है। प्रदेश में लगभग 25 फीसदी (106 सीटों) पर वैश्य समाज के प्रत्याश्यिों को सीट दी जाए.
ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, वीरेन्द्र अग्रवाल, अतुल गर्ग, संजय सिंघल, संजय गुप्ता, अशोक अग्रवाल, विनय अग्रवाल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सतीश गुप्ता, संजय अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, कुलवन्त मित्तल, शालिनी गुप्ता, आशा अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, विभू सिंघल, सुनील अग्रवाल, केएम सिंघल, केशव अग्रवाल, अश्वनि अग्रवाल, शकुन बंसल, कौशल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विकास बंसल, सौरभ जैन