Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Brainbee National Olympiad 2021 Awards Ceremony in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़सिटी लाइव

Brainbee National Olympiad 2021 Awards Ceremony in Agra…#agranews

225

आगरालीकस…(28 November 2021 Agra News) आगरा में हुई ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड 2021 की अवार्ड सेरेमनी. 10 विनर्स को मिली साइकिल. इनमें आगरा के 7 बच्चे. दिमागी कसरत में जीते ढेरो उपहार

ब्रेनबी की दिमागी कसरत में विद्यार्थियों ने जीते ढेरों उपहार
ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड 2021 (ऑनलाइन) की अवार्ड सेरेमनी का आयोजन दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में किया गया, जहां उप्र सहित विभिन्न प्रांतों के (राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तरांचल, उड़ीसा, असम, मप्र आदि) सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। तीन चरणों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 13 नवम्बर को ऑफलाइन, 14 नवम्बर को नार्थ इंडिया व 21 नवम्बर को साउथ इंडिया के विद्यार्थियों के लिए। जिसमें 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। दस सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को बीएसए साइकिल व लगभग 400 प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया।

इन्होंने किया शुभारंभ
एसपी सिंह बघेल ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए भारत की नालंदा काल की उज्ज्वल प्राचीन शिक्षा प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्रेनबी की संस्थापिका सोनाली खंडेलवाल,, बीएसए साइकिल के रीजनल सेल्स मैनेजर नवीन पारीक, अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इस्टीट्यूट के सचिव अनिकेत शर्मा, श्रीराम सेन्टेनियल स्कूल के चेयरमैन सुबोध गुप्ता ने दीप जलाकर किया।

जटिल सवालों के लिए जवाब
ब्रेनबी की संस्थापिका सोनाली खंडेलवाल के संचालन में विद्यार्थियों ने खेलते और गाते हुए जटिल सवालों के जवाब दिए। अवनीशा सिंह, प्रियनशि गुप्ता , उन्नति , रणविजय चौधरी, हार्दिक गुप्ता, वरधा शर्मा, हर्षित गुप्ता, अनन्या त्रिवेदी व मयंक त्रिवेदी आदि ब्रेनबी सितारों ने कुछ ही सैकेन्ड में बड़े-बड़े सवाल हल कर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। संचालन वृन्दा खंडेलवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शलभ गुप्ता, संजीव, आशू मित्तल, प्रद्युम्न चतुर्वेदी नम्रता, शशि, शीला खंडेलवाल, मनीष खंडेलवाल, रजनीश वंदित आदि उपस्थित थे।

ये रहे दस सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी
अंशिका सेठः सेंट पैट्रिक आगरा।
तृप्ति सिंहः गायत्री पब्लिक स्कूल आगरा।
आख्या सिंहः प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल आगरा।
अनिश्का खंडेलवालः सुमित राहुल गोयल मैमोरियल स्कूल आगरा।
प्रांजल कुमार सिंहः आर्मी पब्लिक स्कूल उड़ीसा।
एकांश नागियाः जयश्री पेरीवाल हाईस्कूल, जयपुर।
प्रियांसी गुप्ताः सेंट एंथनी जूनियर कालेज, आगरा।
वैष्णवी रावलः एमपीएस बर्ल्ड स्कूल आगरा।
आयुष्मान सिंहः सेंट पीटर्स कॉलेज, आगरा।
अमंग महेश बाड्राः न्यू होरीजॉन स्कूल।
Overall school champion awards –
1st – New Horizon Public School, Mumbai
2nd – Gayatri Public School, Agra
3rd – Jayshree Periwal School, Jaipur

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

error: Content is protected !!