लखनऊलीक्स…। कोरोना के नये ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर यूपी के आगरा सहित पांच शहर हाई अलर्ट पर हैं।
प्रदेश सरकार ने कोरोना के नये वैरिएंट को लेकर अभी से सावधानी बरतते हुए आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और लखनऊ में बड़ी संख्या में आऩे वाले विदेशी यात्रियों पर निगरानी रखने के आदेश दिए हैं।
आला अफसर जिले के अफसरों के संपर्क में
अधिकारी भी जिलों के अधिकारियों के संपर्क में हैं। केजीएमयू के पल्मोनरी मेडिसन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार ने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बहुत सुधारा है। यही वजह है कि प्रदेश सरकार चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है।
देश में कोरोना का रिकवरी रेट बेहतर
कोरोना के नये वैरिएंट के खौफ के बीच भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8,309 नये मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 9,905 लोग ठीक भी हुए हैं। अभी तक कोरोना वायरस से 3,40,08,183 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में रिकवरी रेट 98.34 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है।