आगरालीक्स…. आगरा में चार दिन के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। घर से निकलते समय खबर पढ़ लें, जाम में फंस सकते हैं।
सदर तहसील से शाहगंज की ओर जाने वाले रेल ओवब्रिज के स्टील गर्डरों को बदलने का काम किया जाना है। इसके लिए 30 नवंबर की रात से तहसील सदर से शाहगंज की ओर जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। चार दिसंबर तक यह मार्ग बंद रहेगा।
तीन किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा
सदर तहसील से शाहगंज का रास्ता बंद होने से लोगों को तीन किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा, इसके बाद शाहगंज पहुंच सकेंगे।

ये किया गया है रूट डायवर्जन
सदर तहसील चौराहे से रुई की मंडी चौराहा, शाहगंज की ओर जाने वाले वाहन सदर तहसील चौराहे से पंचकुइयां चौराहा होकर कोठी मीना बाजार होकर शाहगंज की ओर जाएंगे
शाहगंज से आने वाले वाहन भोगीपुरा चौराहे से साकेत कॉलोनी चौराहा, कोठी मीना बाजार होते हुए जाएंगे