Friday , 14 March 2025
Home टॉप न्यूज़ News @ 1 pm on 30 november
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

News @ 1 pm on 30 november

नईदिल्लीलीक्स…। देवस्थानम बोर्ड भंग। कंगना रनौत ने कराई एफआईआर। बारबोडास होगा नया राष्ट्र। साथ में अब तक की प्रमुख खबरें।

किसान आंदोलन अभी जारी रहेगा

तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने वाले बिल के संसद में पास होने के बावजूद किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। किसान नेता गुरुनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी की मांग ज्यादा पुरानी है। किसानों की सभी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने भी एमपीएस और किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

साधु-संतों के विरोध पर देवस्थानम बोर्ड भंग

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को भंग कर दिया है। सीएम ने खुद इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह एक्ट पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में बना था। बोर्ड चार धामों के केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री से जुड़े 51 मंदिरों की देखरेख करता है। साधु-संत और पुरोहित इस बोर्ड के गठन का विरोध कर रहे थे।

कंगना रनौत ने एफआईआर दर्ज कराई

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। इसकी जानकारी औऱ एफआईआर की कापी समेत जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए कहा है मुंबई हमले के शहीदों को याद करते हुए मैने लिखा था कि इस तरह की घटना में अंदरुनी देशद्रोहियों का हाथ होता है। इसके बाद बठिंडा के एक भाईसाहब की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है।

बारबोडास होगा अब नया राष्ट्र, अमोर पीएम

कैरिबियन द्वीप बारबोडास नया गणतंत्र बनने जा रहा है। देश का अपना राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान होगा। यह कॉमनवेल्थ देशों में तो गिना जाएगा लेकिन यहां महारानी का शासन नहीं होगा। 2018 से अब तक ब्रिटेन की रॉयल फैमिली की प्रतिनिधि के तौर पर गवर्नर जनरल रहीं सांद्रा मेसन की जगह अब मिया अमोर मोटली प्रधानमंत्री चुनी गई हैं। बारबोडास की आबादी करीब 2.85 लाख है।

Related Articles

बिगलीक्स

Video News : ATS, Agra Unit arrest 45 year old Ravindra Kumar for leaking information to Pak ISI agent Neha, Honeytrap#Lucknow

लखनऊलीक्स,.. वीडियो न्यूज,.. आगरा से पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट नेहा से दोस्ती...

बिगलीक्स

TCS Manager Death Case Agra Video: Manav Sharma today 29th Birthday, Mother in Law & Sister in law arrest, Wife Nikita absconding#Agra

आगरालीक्स …Manav Sharma Birthday Today : आज मानव शर्मा का 29 वां...

बिगलीक्स

Agra News : Eight new PG Diploma course in DBRAU, Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में अब आठ...

बिगलीक्स

Agra News : Rain forecast today in Agra #agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में तेज धूप के बाद बारिश, आज कैसा...

error: Content is protected !!