आगरालीक्स…(30 November 2021 Agra News) आगरा रीजन में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के अलर्ट के बीच कोरोना संक्रमित दो स्विट्जरलैंड और रूस महिला सहित तीन वृंदावन से गायब, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
आगरा रीजन के वृंदावन शीतलछाया क्षेत्र के आश्रम में स्विट्जरलैंड की महिला की 27 नवंबर को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपल लिए गए। कोरोना संक्रमित महिला सहित जिन लोगों के सैंपल लिए गए थे उन्हें आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने तक होम आइसोलेट किया गया था। इसमें से स्विट्जरलैंड की एक महिला और एक पुरुष और एक रूस की महिला श्रद्धालु की सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
रविवार को ही अपने देश हो गए रवाना
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना पॉजिटिव स्विट्जरलैंड की एक महिला और एक पुरुष और एक रूस की महिला श्रद्धालु का चेकअप करने पहुंची। मगर, आश्रम में ये तीनों नहीं मिले, इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पूछताछ में पता चला कि तीनों रविवार को ही अपने देश के लिए रवाना हो चुके हैं और अपने देश पहुंच गए हैं।
वृंदावन से अपने देश पहुंचने तक संपर्क में आए होंगे तमाम लोग
रविवार को ही स्विट्जरलैंड की एक महिला और एक पुरुष और एक रूस की महिला श्रद्धालु
वृंदावन से इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचे, वहां से अपने देश के लिए रवाना हुए होंगे। इनके संपर्क में तमाम लोग आए होंगे। अभी ये कोरेना के किस वैरिएंट से संक्रमित हुए हैं, यह अभी पता नहीं चला है।
सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता का मीडिया से कहना है कि पूछताछ में सामने आया है कि कोरोना संक्रमित तीनों अपने देश चले गए हैं, दूतावास से संपर्क किया जा रहा है।