
शुक्रवार दोपहर में काले रंग की फोर्ड िफएस्टा रामबाग की तरफ से वाटरवक्र्स की तरपफ जा रही थी। जवाहर पुल पर पहुंचते ही कार में आग लग गई। कार चालक गाडी से बाहर निकल आया और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गया। मगर तब तक आग की लपटें तेज हो चुकी थी। रामबाग की तरपफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब 20 मिनट तक कोई व्यक्ति कार के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
कार में विस्फोट से सहमे लोग
पुल पर कार में आग की लपटें तेज होने से लोग सहम गए। कार के टैंक से विस्फोट न हो जाए, इसकी आशंका पर पुल पर यातायात थम गया। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए।
Leave a comment