
गुरुवार सुबह मंटोला में विहिप के महानगर उपाध्यक्ष अरुण माहौर की बीच बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद जमकर उत्पात हुआ, पुलिस के साथ मारपीट, लाठीचार्ज और शव को लेकर विवाद होता रहा। कई बार एमजी रोड पर जाम की स्थित रही। मगर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सूजबूझ से काम लिया, हिंदू वादी संगठनों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने सख्ती नहीं की, लेकिन उन्हें एक सीमा में बांधे रखा।
वहीं, मुख्यमंत्री ने अपने स्तर पर 10 लाख रुपये और जिलाधिकारी पंकज कुमार ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए पांच लाख रुपये दिए हैं। चेक परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
शाहरुख सहित चार पकडे
पुलिस ने अरुण माहौर के भाई विनोद माहौर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज शाहरुख, राजा, दिलशान, इम्तियाज, आबिद के खिलापफ एससी एसटी और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी शाहरूख, राजा, इम्तियाज, आबिद को पकड लिया है।
Leave a comment