यूपीलीक्स ……लखनऊ में चोर जाम में फंसे ट्रक से फाइटर प्लेन मिराज का पहिया चोरी कर ले गए। मिराज का पहिया मध्य वायु कमान के स्टेशन से ट्रक में रखकर जोधपुर भेजा जा रहा था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ के बीकेटी में मध्य वायु कमान का स्टेशन है। यहां से फाइटर प्लेन मिराज के पांच पहिये जोधपुर ट्रक ट्रेलर से भेजा जा रहा था। 27 नवंबर की रात करीब दो बजे सेना से संबंदृध ट्रेलर आरजे 01 जीए 3338 टायर लोड कर जोधपुर के लिए निकला। ट्रेलर को मायापुर अजमेर निवासी हेम सिंह रावत चला रहा था। ट्रेलर लखनऊ में शहीद पथ के रास्ते से कानुपर की तरफ जा रहा था। यहां एसआर होटल के पास जमा लगा हुआ था। इसमें ट्रेलर फंस गया, ट्रेलर के पीछे चल रही काले रंग की स्कॉर्पियो से उतरे दो लोगों ने जाम में फंसे ट्रेलर का रस्सा काटकर एक पहिया चोरी कर लिया। ड्राइवर हेम सिंह रावत को पता चल गया लेकिन जाम लगा होने के कारण वह चोरों को पकड़ नहीं सका और स्कॉर्पियो सवार पहिया चोरी कर ले गए।

मुकदमा हुआ दर्ज
इस मामले में चालक हेम सिंह रावत ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 नंबर पर सूचना दी। पीआरवी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने आशियाना थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार शुक्ला को जानकारी दी। ड्राइवर हेम सिंह रावत की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।