आगरालीक्स…(03 December 2021 Agra News) आगरा में समाजवादी पार्टी ने खेत किनारे कैंडल जलाकर मनाया ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’. कहा— भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को जन—जन तक पहुंचाएंगे
लोहिया वाहिनी ने मनाया स्मृति दिवस
समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में शुक्रवार को लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. मदन मोहन शर्मा ने आवास विकास कॉलोनी में युवाओं के साथ खेत किनारे कैंडल जलाकर ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’ मनाया। इस मामले की निष्पक्ष जांच के साथ ही भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को लोगों के सामने रखा। कहा कि किसानों के हित की बात सपा ही करती है, किसानों के हर सुख दुख में सपा साथ देती है। जबकि भाजपा ने किसानों के खून पसीने की कमाई से बड़े कारोबारियों को मुनाफा दिलवाने के लिए कृषि कानून ही बना दिया, जिसे विरोध के चलते और चुनाव में हार देखते हुए वापस लेना पड़ा है।
ये लोग रहे उपस्थित
उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा को भारी बहुमत से जिताने के लिए अधिक से अधिक वोट करने की अपील की इस मौके पर प्रमुख रूप से कुलदीप यादव,मयंक उपाध्याय,अभिषेक सिंह,अमन भदोरिया,पंडित नकुल सारस्वत, विशपाल यादव,डॉ भरत उपाध्याय, श्याम शर्मा,पिंकू पचौरी,दीपक नेगी, मामा ठाकुर,मुकुल पिप्पल, सचिन शर्मा आदि उपस्थित थे.