Friday , 11 September 2026
Home आगरा Businessman mass suicide case Agra : Businessman died due to hanging, wife & Daughter death cause unknown #agranews
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Businessman mass suicide case Agra : Businessman died due to hanging, wife & Daughter death cause unknown #agranews

304

आगरालीक्स ….(Agra News 4th December)आगरा में कारोबारी के सामूहिक सुसाइडट के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पत्नी और बेटी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा प्रिजर्व, तीनों के मौत के समय में 10 से 12 घंटे का अंतर।

आगरा के मारुति एस्टेट में 35 साल के इन्वर्टर और बैटरी का काम करने वाले कारोबारी योगेश मिश्रा अपनी पत्नी प्रतीची मिश्रा, 11 साल की बेटी आध्या, पांच साल की बेटी काव्या और मां सरोज मिश्रा के साथ रह रहे थे। उनका आफिस बंशी विहार कॉलोनी शास्त्रीपुरम में था। शुक्रवार सुबह आफिस में योगेश मिश्रा फांसी के फंदे पर लटके मिले थे और पत्नी प्रतीची मिश्रा पास में ही फर्श पर पड़ी हुई थी। जबकि बेटी काव्या मारुति एस्टेट स्थित आवास में म्रत मिली थी।आफिस से एक सुसाइड नोट भी मिला था, इसके चलते पुलिस इसे सुसाइड मानकर चल रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सबसे पहले प्रतीची की हुई मौत, फिर काव्या
तीनों के शव का रात को पोस्टमार्टम हुआ। एएसपी सत्यनरायण का मीडिया से कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीची की मौत का समय 24 घंटे पहले आया है, इस तरह प्रतीची की मौत गुरुवार रात आठ से 10 बजे के बाद हो गई थी। जबकि पांच साल की बेटी काव्या की मौत सात से आठ घंटे पहले हुई थी। इससे आशंका है कि काव्या की मौत शुक्रवार सुबह हुई है। जबकि योगेश मिश्रा की मौत कुछ घंटे पहले हुई थी, इससे यह कायस लगाए जा रहे हैं कि सबसे बाद में योगेश मिश्रा की मौत शुक्रवार सुबह हुई।

योगेश मिश्रा की मौत फांसी लगाने से और प्रतीची, काव्या की मौत का कारण स्पष्ट नहीं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में योगेश मिश्रा की मौत का कारण फांसी लगाना आया है। जबकि योगेश मिश्रा की पत्नी प्रतीची और बेटी काव्या की मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हुआ है। इन दोनों का विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। आशंका है कि प्रतीची और काव्या की मौत जहर से हुई है, लेकिन यह फोरेंसिक जांच में ही स्पष्ट हो सकेगा।

योगेश मिश्रा की मां सरोज मिश्रा और बेटी आध्या

ये है पूरा घटनाक्रम
गुरुवार दोपहर तीन बजे योगेश मिश्रा अपनी पत्नी प्रतीची मिश्रा, बेटी आध्या और काव्या को कार से बंशी विहार स्थित आफिस लेकर पहुंचे। यहां उन्होंने खाना खाया, रात आठ बजे वे मारुति एस्टेट स्थित अपने घर जाने के लिए निकले। लेकिन प्रतीची को चक्कर आ रहे थे उन्होंने प्रतीची को ​आफिस में ही लिटा दिया। काव्या को सांस लेने में परेशानी हो रही थी वह काव्या और आध्या को लेकर अपने घर आ गए। आध्या अपनी दादी सरोज मिश्रा के साथ कमरे में सोने चली गई। योगेश मिश्रा ने काव्या को अपने कमरे में लिटा दिया। रात 10 बजे अपने घर से आफिस गए। वहां से रात 10.30 बजे के बाद लौट आए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो चुका है कि जब योगेश मिश्रा दोबारा अपने आफिस गए उस समय तक प्रतीची मिश्रा की मौत हो गई थी। वहां से लौटकर वे अपने घर आ गए। काव्या के साथ कमरे में लेट गए, गुरुवार सुबह 6.30 बजे अपनी कार से आफिस के लिए निकले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में काव्या की मौत का समय शुक्रवार सुबह आया है, यानी काव्या की मौत होने के बाद योगेश मिश्रा अपने घर से कार से आफिस के लिए निकले और आफिस में पहुंचने के बाद फांसी लगा ली।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Agra blanketed by thick, dark clouds; heavy rain likely tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादलों का डेरा. आज रात को हो सकती...

आगरा

Agra News: An awareness campaign regarding Sant Ravidas Jayanti will be conducted in schools and colleges in Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा में संत रविदास जयंती को लेकर विद्यालयों-महाविद्यालयों में चलेगा जागरूकता अभियान....

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

error: Content is protected !!