मथुरालीक्स… (Mathura News 4th December )…मथुरा पहुंची एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बच्चे से अपने चेहरे पर राधे राधे लिखवाया, कहा पता नहीं मैंने क्या अच्छे काम किए हैं जिससे मुझे भगवान श्रीकृष्ण का प्यार और आशीर्वाद मिला है।
एक्ट्रेस कंगना रनौत शनिवार सुबह दिल्ली से मथुरा पहुंची। यहां उन्होंने श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए, उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई, जिसे पता चला कि कंगना रनौत आई हैं वह उन्हें देखने के लिए उत्सुक हो गया।

शनिवार सुबह एक्ट्रेस कंगना रनौत कड़ी सुरक्षा के बीच मथुरा वृन्दावन पहुंची। यहां उन्होंने एक बच्चे से अपने चेहरे पर राधे राधे लिखवाया और उससे बातें की।

कंगना ने कहा मुझे माखन बहुत पसंद है
कंगना ने कहा कि मैं कृष्ण की भक्त हूं। इसलिए मैं बांकेबिहारी जी का आशीर्वाद लेने आई हूं। बांकेबिहारी के दर्शन करके आत्मिक शांति मिली। माखन का प्रसाद मिला, ये मुझे बहुत पसंद है। यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार के सवाल पर कंगना ने कहा कि
राष्ट्रवादी दल के समर्थन में प्रचार करूंगी।