
विवि की मुख्य परीक्षाएं एक मार्च से होनी थी, लेकिन विवि के अधिकारी तैयारी पूरी नहीं कर सके हैं। हजारों छात्रों के परीक्षा फॉर्म भी नहीं भरे गए हैं। छात्रों के प्रवेश पत्र भी जारी नहीं हुए हैं। इन हालातों में परीक्षा से दो दिन पहले विवि के अधिकारियों ने परीक्षा तिथि आगे बढा दी है। कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद मुजम्मिल के अनुसार मुख्य परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होंगी, ये परीक्षाएं 10 मई तक चहेंगी, इस तरह 42 दिन में विवि के सभी कोर्सों की परीक्षाएं करा ली जाएंगी।
परीक्षा कार्यक्रम के लिए क्लिक करें http://dbrauaaems.in/Circular/CIR1489.pdf
Leave a comment