मथुरालीक्स…। स्वर्णिम विजय वर्ष के मौके पर विजय मशाल आज रविवार को मथुरा पहुंची। मथुरा छावनी के स्टेशन कमांडर ने मशाल की अगवानी की। विजय मशाल सात दिन मथुरा में रहेगी।
स्टेशन कमांडर ने की अगवानी

>मथुरा में रविवार को विजय मशाल आने पर स्वागत किया गया।
स्वर्णिम विजय मशाल के आज मथुरा स्टेशन पर पहुंचने पर गनर्स गेट पर मथुरा छावनी के स्टेशन कमांडर द्वारा मशाल की अगवानी की गई। इसके बाद विजय मशाल को योद्धा गेट के अंदर ले जाया गया, जहां कई सैन्यकर्मियों और पूर्व सैनिकों ने इसका भव्य स्वागत किया।
भारत-पाक युद्ध में भारत की जीत का स्वर्णिम विजय वर्ष
1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की जीत के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय वर्ष मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर पूरे भारत में विजय मशाल को एक जाया जा रहा है।
सात दिन मथुरा में होंगे समारोह
विजय मशाल सात दिन तक मथुरा में रहेगी। सात दिसंबर 2021 को मथुरा रिफाइनरी और नौ दिसंबर को इस्कॉन मंदिर में समारोह आयोजित किए जाएँगे।
16 दिसंबर को होगा विजय वर्ष का समापन
अंततः 16 दिसंबर 2021 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक दिल्ली में स्वर्णिम विजय वर्ष का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
पीएम ने पिछले साल रवाना की थी
मथुरा में आई इस स्वर्णिम विजय मशाल, गत 16 दिसंबर, 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा चारों दिशाओं में रवाना किया गया था, चार स्वर्णिम विजय मशालों में से एक है।