आगरालीक्स…(7 December 2021 Agra News) आगरा में हेलीकॉप्टर से विदा होकर आई दुल्हन तो देखने वालों की लग गई भीड़. शहर से लेकर देहात तक चर्चा में रही ये शादी
भाजपा नेता के बेटे की शादी
आगरा में मंगलवार को एक शादी शहर से लेकर देहात तक चर्चा का विषय बनी रही. खेरागढ़ में हुए एक शादी समारोह के बाद दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर में हुई. हेलीकॉप्टर को देखने के लिए दूर दूर से लोगों की भीड़ यहां पहुंच गई. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के बेटे जितेंद्र का विवाह भाजपा नेता रणबल सिंह सिकरवार की बेटी मोनिका सिंह के साथ हुआ. शादी समारोह रघुकुल महाविद्यालय बकालपुर में सोमवार को हुआ.

लोगों की भीड़ जुटी
सुबह दस बजे से ही जगनेर आगरा मार्ग पर बने हैलीपेड पर हजारों की तादाद में दर्शकों की भीड़ जुट गयी.मौके पर पुलिस फोर्स के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी सुरक्षा के लिहाज से तैनात थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दपेपहर करीब पौन बजे हेलीकॉप्टर जगनेर मार्ग के बकालपुर पर लैट हुआ. बकाल पुर, चीत, भिलावली सहित आसपास के क्षेत्र में पुष्प वर्षा की गयी. इसके बाद दुल्हन को लेकर आगरा के लिये रवाना हो गया. इस मौके पर भानुप्रताप सिंह(भाजपा नेता),रणवल सिंह सिकरवार,बाल किशन सिकरवार,सौरव सिकरवार,उदय प्रताप सिंह,सुभाष सिंह चौहान सहित हजारो की तादात में आसपास के महिला पुरुष बच्चे मौजूद थे.