Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Benefits of taking registration in GST in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिजनेस

Benefits of taking registration in GST in Agra…#agranews

119

आगरालीक्स…(8 December 2021 Agra News) आगरा में जीएसटी में रजिस्ट्रेशन लेने के बताए फायदे. जीएसटी दुर्घटना बीमा के बारे में दी जानकारी..छोटे और मझले व्यापारियों को बताए लाभ…

जीएसटी पंजीयन जागरूकता अभियान पर हुआ सेमिनार
आगरा में आज बुधवार को होटल जन्नत में उत्तर प्रदेश उघोग व्यापार मंडल आगरा और वाणिज्य कर विभाग द्वारा जीएसटी पंजीयन जागरूकता अभियान को लेकर एक सेमिनार रखा गया. सेमिनार मे शहर के सभी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए. सेमिनार में जीएसटी डिपार्टमेंट के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 कैलाश नारायण ने सभी व्यापारियों को जीएसटी में पंजीयन कराने के फायदे बताए और जीएसटी डिपार्टमेंट से ज्वाइंट कमिश्नर केएन पाल ने व्यापारियों को जीएसटी दुर्घटना बीमा के बारे में जानकारी दी. इसमें व्यापारी ने जीएसटी में रजिस्ट्रेशन करा रखा है और किसी कारण बस उसकी मृत्यु हो जाती है सरकार उस व्यापारी के परिजनों को दस लाख रुपये मुफ्त राशि देती है. साथ ही जीएसटी डिपार्टमेंट से असिस्टेंट कमिश्नर खण्ड 14 से धनंजय कुमार ने जीएसटी छोटे एवं मझले व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन लेने के फायदे बताएं.

लोगों ने भी दी अपनी राय
सेमिनार में मौजूद लोगों ने भी अपनी राय पेश की. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गिर्राज कुमार अग्रवाल ने जीएसटी कमिश्नर ग्रेड 2 से अपील की— जो व्यापारी पहले से ही कोरोना से ग्रसित है और आप उस पर और कोई ऐसा दबाब ना बनाएं जिससे व्यापारी की कमर टूट जाए. इसी के साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री राज कुमार गुरनानी ने कफन पर टैक्स न लेने की अपील की. मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन ने कहा कि समायोजन योजना में किसी का टर्नओवर अगर 41 लाख है तो केवल एक लाख पर ही जीएसटी लिया जाए. मंच का संचालन जिला महामंत्री दीपक शर्मा ने मंच का संचालन किया और साथ ही कार्यक्रम में काफी लोग मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

error: Content is protected !!