एंटरटेनमेंटलीक्स…लो जी ओटीटी पर देख लो कैटरीना की शादी…कैटरीना और विक्की कौशल ने अपनी शादी के टेलीकास्ट राइट्स 80 करोड़ में बेचे…
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल रिश्ते में बंधने जा रहे है और कल सात फेरे लेने के बाद दोनों एक नई जिंदगी की शुरूआत करेंगे. कैटरीना कैफ जिनकी शादी कब होगी और किससे वह शादी करेंगी यह सवाल उनके कई फैंस के मन में था जिसका जवाब अब उनके हर फैंस को मिल चुका है.बता दें की कैटरीना और विक्की कल 9 दिसंबर को सात फेरे लेंगे और उनकी शादी को अटैंड करने काफी मेहमान और बॉलीवुड सेलेब्स जयपुर पहुंच गए है. हालांकि शादी में आने वाले मेहमानों से नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) साइन करवाया है, ताकि उनकी शादी से जुड़ी कोई भी फोटो लीक न हो. किसी तरह की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं होगी और न ही कोई वीडियो तो फैंस को शादी के कोई भी मोमेंटस देखने को नहीं मिल सकते पर अब फैंस के लिए एक अच्छी खबर है,वह शादी का पूरा टेलीकास्ट अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते है.
80 करोड़ में बेचे शादी के टेलीकास्ट राइट्स
कैटरीना और विक्की ने अपनी शादी के टेलीकास्ट राइट्स अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) को पूरे 80 करोड़ रूपये में बेच दिए हैं और अब उनके फैंस शादी के टेलीकास्ट को देख सकते है. मतलब ओटीटी पर देखिए कैटरीना विक्की कौशल की शादी.