आगरालीक्स…. आगरा में सैन्य कर्मी में कोरोना की पुष्टि होने के बाद सैंपलिंग बढ़ा दी है, जिला प्रशासन ने आगरा का ताजा अपडेट जारी किया है। कोरोना के आगरा में चार एक्टिव केस हैं, ये सभी अपने घर पर होम आइसोलेशन में ही इलाज करा रहे हैं।
आगरा में बुधवार को 29 साल के सैन्य कर्मी में कोरोना की पुष्टि हुई थी। सैन्य कर्मी ट्रेनिंग के लिए मऊ गए थे, मऊ से पांच दिसंबर को आगरा लौटने के बाद कोरोना की जांच कराई। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट कर दिया है।
सैन्यकर्मी के संपर्क में आए 49 लोगों के सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैन्य कर्मी के संपर्क में आए 49 लोगों को चिन्हित किया है। इसमें से चार उनके परिजन हैं। इन भी के सैंपल लिए जा रहे हैं।

आगरा में चार एक्टिव केस
कोरोना के अब आगरा में चार एक्टिव केस हैं। सैन्य कर्मी, स्पेन से आए एनआरआई, पीएसी जवान और पंजाब से लौटे युवक का घर पर ही इलाज चल रहा है।
कोरोना का कोई नया केस नहीं
बीते 24 घंटे में आगरा में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। 6219 लोगों के सैंपल लिए गए। अभी तक 25770 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 25308 मरीज ठीक हुए हैं।