आगरालीक्स ….आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। यातायात रोक दिया गया है, यहां वे शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के पिता सुरेंद्र सिंह से मिलेंगे। यहां वे श्रद्धांजलि देंगे।

हेलीकाप्टर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका, आगरा के सरन नगर, न्यू आगरा निवासी विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान सहित 13 शूरवीर शहीद हो गए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों से मिलने के लिए शुक्रवार को आगरा आ रहे हैं। वे दोपहर तीन बजे खेरिया एयरपोर्ट पर आ जाएंगे। वहां से एमजी रोड होते हुए सरन नगर, न्यू आगरा शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के घर पहुंचे, यहां वे उनके पिता सुरेंद्र सिंह से मिले।