आगरालीक्स …पीएम मोदी का ट्वीटर हैंडल को हैक कर लिया गया। इसके बाद देर रात ट्वीट किया गया कि भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानून मान्यता दे दी है। सरकार भर 500 बीटीसी खऱीदकर लोगों को बांट रही है। हालांकि भारत ने अभी बिटकॉइन या क्रिप्टोकरेंसी को सरकार ने मान्यता नहीं दी है। पीएम का ट्वीटर हैंडल हैक होने की जानकारी से खलबली मच गई फिर उसे ठीक कर लिया गया।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी
पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी से मैदानी राज्यों में गलनभरी सर्दी बढ़ गई है। कैलांग में तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, एमपी, यूपी में सर्दी बढ़ी है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान आठ डिग्र सेल्सियस पहुंच गया है।

अमेरिका में चक्रवाती तूफान का कहर, सौ मरे
अमेरिका में चक्रवाती तूफान ने जबरदस्त कहर बरपाया है। 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 320 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवा से चारों तरफ बर्बादी हो गई है। चक्रवाती तूफान का छह राज्यों में असर पड़ा है। केंटकी राज्य में ज्यादा तबाही हुई है।