नईदिल्लीलीक्स…। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज सीरीज पर कोरोना का साया मंडरा गया है। वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ियों समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें आइसोलेट कर दिया गया है।
शेल्डर, रोस्टन और काइले पॉजिटिव
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 और एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला 13 दिसंबर से खेली जानी है। कोरोना से पीड़ित खिलाड़ियों में शेल्डर कॉटरेल, रोस्टन चेज और काइले मेयर्स औऱ एक सपोर्टिंग स्टाफ शामिल है।
सीरीज पर कोई खतरा नहीः सीईओ
हालांकि वेस्टइंडीज क्रिकेट के सीईओ जॉनी ग्रेव का कहना है कि टीम पर कोई खतरा नहीं है। ऐसे में दौरा जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आऩे के बाद प्रोटोकॉल के तहत कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सीरीज पर कोई दिक्कत नहीं आएगी क्योंकि बाकी सभी खिलाड़ी निगेटिव आए हैं।