नईदिल्लीलीक्स…। कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन नित नये रूप बदल रहा है। अब ओमिक्रॉन का स्टील्थ वर्जन सामने आया है।
भारतीय मूल के वैज्ञानिक प्रोफेसर राम उपाध्याय का कहना है कि कोरोना की जांच करने वाली किट में स्टील्थ वर्जन पकड़ में नहीं आ रहा है। इसीलिए इसे स्टील्थ छुपा हुआ नाम दिया गया है। आस्ट्रेलिया, यूके और डेनमार्क में इसके कई केस सामने आ चुके हैं। इस पर अभी गहन निगरानी रखी जा रही है। प्रोफेसर उपाध्याय का कहना है कि ऐसी जांच किट तैयार करनी होगी जिससे यह वर्जन और अऩ्य आऩे वाले कोई वर्जन हैं तो उऩको पहचाना जा सके।