आगरालीक्स…(15 December 2021 Agra News) आगरा में व्यापारियों की मांग-समाप्त किया जाए मंडी शुल्क. व्यापारियों को जारी किया जाए लाइसेंस…
एसीएम—पंचम को दिया ज्ञापन
आगरा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की ओर से प्रदेश में मंडी शुल्क को समाप्त करने की मांग सरकार से की गई है. इसको लेकर आगरा में बुधवार को व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में एक ज्ञापन एसीएम पंचम विजय शर्म को ज्ञापन भी सौंपा. व्यापारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल लंबे अरसे से प्रदेश में मंडी शुल्क की समाप्ति के लिए आंदोलन कर रहा था. इस बीच पिछले साल 5 जून 2020 को प्रधानमंत्री ने संपूण्र मंडियों को लाइसेंस 9R 6R व गेट पास अन्य प्रावधान को समाप्त कर दिया. इससे आम व्यापारी को बड़ी राहत मिली.

प्रदेश में समाप्त किया जाए मंडी शुल्क
व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि कई राज्यों में निकटवर्ती मंडी शुल्क नहीं है. यहां मंडी शुल्क लग जाने से व्यापारियों को परेशानी होगी जैसे किराना, मेवा, सुपारी, काली मिर्च, मसाले व अन्य कई चीजों पर फर्क पड़ेगा. इस प्रकार के कानून लाने से भ्रष्टाचार भी बढ़ेगा और महंगाई भी. उनहोंने कहा कि टैक्स किसानों से वसूल कर सरकार को देना होता है. लिखा पढ़ी सचल दल भय उत्पीड़न बढ़ेगा. व्यापारियों ने मांग की कि प्रदेश में मंडी शुल्क को समाप्त कर मंडी के अंदर कार्य करने वाले व्यापारियों को लाइसेंस जारी कर दिया जाए.
ये लोग रहे उपस्थित
ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल, प्रदेश मंत्री राजकुमार गुरनानी, मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन, कोषाध्यक्ष डीसी मित्तल, मीडिया प्रभारी मेघराज दीयालानी, सुनील जैन, किशोर बुधरानी, योगेश रखवानी, सुलेमान भाई, राजेंद्र सिंह, जयप्रकाश अग्रवाल, रमन गोयल, सतीश शाह अन्य कई पदाधिकारी शामिल हुए.