आगरालीक्स..(15 December 2021 Agra News) आगरा में दारोगा ने घरवाली के होते हुए कर ली बाहरवाली..तीन साल का बेटा भी. दूसरी बीवी को मालूम पड़ा तो पहुंच गई एसएसपी के पास…इनकी चैटिंग भी हुई वायरल
आगरा में एक दरोगा तो कलाकार निकला. घरवाली के होते हुए बाहरवाली भी कर ली. उससे तीन साल का बेटा भी हो गया. एक को कहीं और रखता तो दूसरी को कहीं और. दूसरी बीवी को जब इसकी जानकारी हुई तो हंगामा खड़ा हो गया. धोखा देने का आरोप लगाते हुए अब दूसरी बीवी पहुंच गई एसएसपी के पास. कहा—मुझे धोखा मिला है. मेरा और मेरे तीन साल का बेटे की भूखों मरने की नौबत आ गई है. एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
कुछ ऐसा है मामला
जगदीशपुरा थाना के बोदला में रहने वाली एक युवती बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची. यहां उसने बताया कि वर्ष 2009 में वह गाजियाबाद में एक कोचिंग केंद्र से दरोगा भर्ती की तैयारी कर रही थी. वहां तैयारी कर रहे एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई. दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई. युवती का कहना है कि युवक का दरोगा भर्ती परीक्षा में चयन हो गया. इसके बाद भी दोनों का संपर्क बना रहा. शादी की बात हुई तो दरोगा ने शादी का वादा भी किया और वर्ष 2016 में शादी भी कर ली.

पहले से शादीशुदा था दारोगा
युवती का आरोप है कि बाद में उसे मालूम पड़ा कि दारोगा ने उसे धोखा दिया है क्योंकि वह पहले से ही शादीशुदा था. युवती का कहना है कि दारोगा से उसका तीन साल का बेटा भी है. आरोप है कि जब भी वह उसे अपनी ससुराल ले जाने की कहती लेकिन दरोगा टाल जाता, लेकिन आखिरकार वर्ष 2018 में वह उसे अपनी ससुराल ले गया. वहां जाने पर इसके शादीशुदा होने का राज खुला तो घर में रार हो गई. इस पर दरोगा उसे आगरा ले आया और यहां बोदला में किराए के मकान में ठहरा दिया जबकि उसकी पहली पत्नी कहीं और रहती है.
खर्चा देना कर दिया बंद
युवती का कहना है कि दोरागा ने अब खर्चा पानी देना बंद कर दिया है जिसके कारण उसका व उसके तीन साल के बेटे की भूखों मरने की नौबत आ गई है. दारोगा द्वारा कोई मदद नहीं की जा रही है जिसके कारण आज वह शिकायत करने यहां पहुंची. युवती का कहना है कि उसे अपना व अपने बेटे का अधिकार चाहिए. आरोप है कि उसके साथ दारोगा ने मारपीट भी की और मोबाइल तोड़ दिया. युवती ने अपने व दरोगा के कुछ फोटो भी दिखाए हैं. युवती का कहना है कि अगर मैं गलत हूं तो मेरे बेटे का डीएनए टेस्ट करा लिया जाए. एसएसपी ने शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं.
सोशल मीडिया पर चैटिंग वायरल
इधर सोशल मीडिया पर दरोगा की दूसरी बीबी की चैटिंग भी वायरल हो गई है. इसमें युवती द्वारा कहा गया है कि घर में बच्चे के लिए दूध तक नही है और वह बिलख रहा है. घर में खाने के लिए जहर तक नहीं है. ये मैसेज दरोगा को किए हैं तो वहीं जवाब में दरोगा कभी समझमाने का प्रयास कर रहा है.