Monday , 20 April 2026
Home आगरा FIR will be lodged if garbage is burnt in Agra..#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

FIR will be lodged if garbage is burnt in Agra..#agranews

124

आगरालीक्स…(16 December 2021 Agra News) आगरा में कूड़ा जलाया तो होगी एफआईआर. मंडलायुक्त ने कहा जल्द टीपी नगर शिफ्ट की जाएं ट्रांसपोर्ट एजेंसियां…जानिए और भी कई आदेश

आगरा में मंडलायुक्त ने गुरुवार को प्रदूषण को रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं. गुरुवार को हुई टीटीजेड की अहम बैठक में मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने ये निर्देश देते हुए कहा है कि अगर टीटीजेड में कहीं पर थी कूड़ा जलता मिला या जलाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. यही नहीं मंडलायुक्त ने इसके अलावा जल्द से जल्द टीपी नगर में ट्रांसपोर्ट एजेंसियों को शिफ्ट करने के आदेश भी दिए हैं. मंडलायुक्त ने कोयला जलाने और एनएच 2 पर गंदी मिलने पर भी नाराजगी जताई.

कूड़ा जलाया तो होगी एफआईआर
गुरुवार को हुई टीटीजेड की अहम बैठक में मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने निर्देश देते हुए कहा है कि प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है. हमें इसकी गंभीरता को समझना पड़ेगा. शिकायतें भी मिल रहीं है कि कूड़ा जलाया जाता है. अगर कहीं भी कोई कूड़ा जलता पाया गया या जलाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए. उन्होंने इसके लिए नगर आयुक्त को निर्देश भी दिए कि जरूरी हो तो इसके लिए सफाईकर्मियों और लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यशाला भी आयेाजित की जाएं. उन्होंने नगर निगम द्वारा कूड़ा जलाने वालों पर की गई कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की.

अलाव की हो प्रॉपर व्यवस्था
मंडलायुक्त ने कहा कि सर्दी का मौसम है. हाल ही में गलनभरी सर्दी बढ़ी है, ऐसे में चौराहों पर अलाव की पूरी व्यवस्था की जाए, जिससे कि लोग कूड़ा न जलाएं. उन्होंने इसके अलावा आगरा विकास प्राधिकरण तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को निर्देशित किया है कि मेडिकल वेस्ट का अस्पताल/ नर्सिंग होम से नामित संस्था द्वारा उठाने की जांच, भुगतान एवं उठान की क्रास चेकिंग की जाए, जिससे उसकी हकीकत स्पष्ट हो सके.

ट्रांसपोर्ट एजेंसियां हो शिफ्ट
मंडलायुक्त ने एक और जरूरी निर्देश जारी करते हुए कहा कि यमुना किनारा मार्ग पर चल रही ट्रांसपोटर्स एजेंसियों को जल्द से जल्द ट्रांसपोर्ट नगर में स्थापित की जाएं. शिफ्टिंग का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!