आगरालीक्स…. जन्म के साथ ही अस्पताल से ही बच्चों का आधार कार्ड बन जाएगा, कार्ड पर नवजात का फोटो होगा लेकिन बायोमीट्रिक पांच साल की उम्र के बाद लिया जाएगा।
आधार कार्ड उपलब्ध कराने वाली भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई के सीईओ सौरभ गर्ग का मीडिया से कहना है कि आने वाले समय में ऐसी व्यवस्था विकसित की जा रही है कि जन्म के साथ ही नवजात का आधार कार्ड बना दिया जाए। इसके लिए जन्म रजिस्ट्रार के साथ साझेदारी की जा रही है। अस्पताल में जन्म होने पर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाता है, इसी के साथ नवजात का फोटो लेकर आधार कार्ड भी तैयार हो जाएगा। इस आधार कार्ड में माता या पिता का आधार कार्ड लिंक होगा। इसके लिए जल्द ही अस्पतालों को पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी।

5 साल की उम्र पर बायोमीट्रिक
बच्चों के आधार कार्ड पर फोटो होगा लेकिन बायोमीट्रिक निशानी नहीं ली जाएगी। बच्चे के पांच साल का होना पर बायोमीट्रिक निशानी उस आधार कार्ड में अपडेट कर दी जाएगी।