आगरालीक्स…. आगरा कैंट से श्री राम जन्मभूमि, गंगासागर, जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर सहित भारत दर्शन यात्रा के लिए 21 जनवरी से ट्रेन चलेगी, नौ रात व 10 दिन का पैकेज आगरा कैंट से टिकट करा सकते हैं बुक।
आगरा कैंट के आईआरसीटीसी प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि आगरा भारत दर्शन यात्रा के लिए ट्रेन चलाई जा रही है, यह ट्रेन 21 जनवरी को आगरा कैंट स्टेशन से रवाना होगी और 21 से 30 जनवरी तक नौ रात और 10 दिन का टूर पैकेज है।
भारत दर्शन यात्रा में श्री राम जन्म भूमि से लेकर कोणार्क मंदिर दर्शन
भारत दर्शन यात्रा ट्रेन 21 जनवरी को आगरा कैंट स्टेशन से रवाना होगी। यात्रियों को श्री रामजन्म भूमि, सरयू आरती दर्शन, हनुमान गढ़ी, वैद्यनाथ मंदिर, गंगासागर, कोलकाता में काली मंदिर, पुरी में जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर, गया में विष्णुपाद मंदिर सहित धर्मस्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

प्रति व्यक्ति 9450 किराया, बस और ठहरने की सुविधा भी
भारत दर्शन यात्रा के लिए नौ रात और 10 दिन का पैकैज तैयार किया गया है। इसमें यात्रियों के धर्मशाला में ठहरने और धर्मस्थल तक पहुंचने के लिए बस की सुविधा भी दी जाएगी। भारत दर्शन यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति किराया 9450 रुपये रखा गया है।