नईदिल्लीलीक्स..। पीएम मोदी ने शुक्रवार सुबह यूपी के भाजपा सांसदों को चाय पर बुलाया औऱ यूपी चुनाव के बारे चर्चा की।
विवादों से घिरे टेनी नजर नहीं आए
इसमें करीब 36 सांसद नजर आए लेकिन लखीमपुर कांड को लेकर विवादों में चल रहे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी गायब रहे।
कोई भी व्यक्ति संगठन से बड़ा नहीं
मोदी ने सांसदों के साथ टी पार्टी में पार्टी का फीडबैक लिया। सांसदों से कहा कि कोई भी व्यक्ति पार्टी और संगठऩ से बड़ा नहीं हो सकता। इस बात को ध्यान में रखकर पूरी ताकत से चुनाव में जुट जाएं। उन्होंने
आधा घंटे तक चर्चा, चुनाव में जुटने को कहा
आधे घंटे तक चुनाव को लेकर ही चर्चा की। लखीमपुर कांड के विवाद पर भी जानकारी की। इस बार भाजपा को चुनाव में जीत के लिए पीएम मोदी खुद लगातार यूपी के दौरे पर हैं। परियोजनाओं का लोकापर्ण औऱ शिलान्यास कर रहे हैं।