आगरालीक्स…(20 December 2021 Agra News) आगरा में 32 जुआरी—सटोरिए और गिरफ्तार. दो दिन में 61 को अरेस्ट कर भेजा जेल..और भी कई नाम उजागर..गैंगस्टर में होगी कार्रवाई…
सोमवार को 32 और पकड़े
आगरा पुलिस ने इस समय जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चला रखा है. लगातार इनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. रविवार को जहां पुलिस ने चारों जोनों से 29 जुआरी व सटोरिए अरेस्ट किए थे तो वहीं सोमवार को पुलिस ने 32 और जुआरियों व सटोरियों को पकड़ा है. इन सभी को जुआ व सट्टाकरवाने के आरोप में जेल भेजा गया है. पुलिस ने इनके पास से 6 किलो नशीला पाउडर, दो बाइक, चार मोबाइल, पर्चियां, डायरी पेन और 45 हजार रुपये कैश बरामद किया है. एसएसपी पहले ही कह चुके हैं इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी. इधर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से जुआरियों व सटोरियों में खलबली मची हुई है. सूत्रों के अनुसार पुलिस को अब इस गेम के बड़े नामों की भी तलाश है.

रविवार को पकड़े थे 29
आगरा में जुआरियों, सट्टेबाजों व मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया. रविवार को आगरा के चार सर्किल हरीपर्वत, छत्ता, सदर और कोतवाली में चलाए गए इस व्यापक अभियान में पुलिस ने एक नहीं दो नहीं पूरे 29 जुआरी, सटोरिए अरेस्ट किए हैं. पुलिस ने इनके पास से कैश, सट्टे की पर्चियां, ताश की गड्डियां, नशीला पदार्थ बरामद किया है. पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की है. अकेले हरीपर्वत क्षेत्र से 16 जुआरियों को अरेस्ट किया गया है.