आगरालीक्स…(20 December 2021 Agra News)आगरा के कपड़ा व्यापारी से लूट. बाइक सवार बदमाशों ने रोका, तमंचा ताना और लूट ले गए कैश…
राया रोड पर हुई वारदात
आगरा के कपड़ा व्यापारी से मथुरा में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. वारदात राया रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास की गई. दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को रोका और तमंचा ताना. इसके बाद बदमाश उसके पास से 50 हजार रुपये कैश लूट ले गए. सूचनापर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं.

बुंदूकटरा का रहने वाला है कपड़ा व्यापारी
आगरा के बुंदूकटरा में रहने वाला कपड़ा व्यापारी जवाहरलाल मथुरा के कस्बों में कमीशन पर कपड़े की सप्लाई करता है. वह हर सप्ताह दुकानदारों से कैश कलैक्ट करने के लिए भी जाताहै. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवाहर को जवाहरलाल बलदेव, राया आदि बाजारों से पेमेंट लेने आया था. शाम को वह बलदेव से पेमेंट लेकर बाइक से नरहौली चौराहा से राया की तरफ जा रहा था, तभी कोल्ड स्टोरेज के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया. इससे पहले की जवाहरलाल कुछ समरू पाते बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया और डरा धमका कर व्यापारी के पास मौजूद 50 हजार रुपये लूट लिए. बदमाश इसके अलावा व्यापारी से दुकानदारों द्वारा दिए गए चेक व अन्य कागजात भी ले गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कपड़ा व्यापारी से पूछताछ की है. आसपास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं.