आगरालीक्स… आगरा की सुबह शिमला से भी ठंडी। आज आगरा का सुबह का तापमान शिमला से कम रहा। जानें कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में सर्दी के साथ गलन भी बढ़ गई है और सुबह से रात तक बर्फीली हवा चल रही हैं। इससे लोग परेशान हैं, घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं, दोपहर में धूप निकलने के बाद भी सर्दी से राहत नहीं मिल रही है।

शिमला से ठंडी आगरा की सुबह
मंगलवार को आगरा की सुबह शिमला से ठंडी रही, शिमला में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि आगरा का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री रहा। आगरा में न्यूनतम तापमान कम है, लोगों की सर्दी में कंपकंपी छूट रही है।
तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी तापमान में लगातार गिरावट आएगी, सुबह के साथ ही रात का तापमान कम होगा। गलन बढ़ जाएगी और तापमान में गिरावट आएगी।
आईएमडी का अनुमान
21-Dec 6.0 20.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
22-Dec 7.0 20.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
23-Dec 7.0 21.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
24-Dec 8.0 21.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
25-Dec 8.0 22.0 NA
26-Dec 9.0 22.0 Fog or Mist
27-Dec 9.0 22.0 Fog or Mist