Saturday , 8 August 2026
Home देश दुनिया Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav detained while staging a sit-in outside the PM’s residence
देश दुनिया

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav detained while staging a sit-in outside the PM’s residence

180

नई दिल्लीलीक्स…राहुल गांधी—अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए. नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने कई घंटों से चल रहा धरना प्रदर्शन. प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

नीट यूजी पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का असर पूरे देश में व्यापक रूप से फैलने लगा है. अब विपक्ष भी पूरी तरह से इस विरोध प्रदर्शन में उतर गया है. मंगलवार को कांग्रेस सपा सहित विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना प्रदर्शन किया और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने गृह मंत्री से संसद में बयान और चर्चा करने की मांग के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई. कई घंटों से चल रहे प्रदर्शन के बाद पुलिस ने राहुल गांधी और ​अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया है और धरना प्रदर्शन कर रहे नेताओं को हटाया जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की थी मुलाकात
प्रधानमंत्री आवास पर धरना दे रहे राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मुलाकात की. इस मामले में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पोस्ट करके कहा कि कुछ समय पहले यह ज्ञात हुआ कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके अन्य वरिष्ठ नेता जैसे कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी आदि अकस्मात ही अकबरपुर रोड के समीप एक स्थान पर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं. सरकार ने इन नेताओं से वार्ता के लिए मौके मुझे और मेरे साथ केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को भेजा. राहुल गांधी से अनुरोध किया गया कि वे अपना धरना समापत करें. राहुल गांधी ने यह मांग रखी कि अगर सरकार संसद में नीट और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर चर्चा करने के लिए मान जाती है तो धरना तुरंत समाप्त कर देंगे. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ ही क्षणों में सरकार के शीर्ष नेतृत्व की अनुमति लेने के बाद राहुल गांधी को यह आश्वासन दिया गया कि उनकी मांग को मान लिया गया है. सरकार सभी संबंधित आदोलन के साथ जुड़े विषयों पर ससंद में चर्चा के लिए तैयार है.

सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को यह सूचना पहुंचाई गई तो उनहोंने कहा कि वह इतने पर ही नहीं मानेंगे अपितु उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का भी आश्वासन चाहा. उन्होंने कहा कि अब मेरी दो मांगें हैं, संसद में चार्च और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा. जब उनको याद दिलाया गया कि पहले उन्होंने केवल चर्चा की ही मांग की थी, तब उन्होंने कहा कि अब मेरी मांगें बदल गई हैं. जब उनको विनम्रता से ये समझाने का प्रयास किया गया कि उनके जैसे वरिष्ठ नेता को इतनी जल्दी अपनी बात से मुकर जाना शोभा नहीं देता तो उनहोंने कहा कि यह उनकी मर्जी है.

इधर रहाुल गांधी ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है. प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे, नहीं कर पाएंगे. इस बार तो बिल्कुल नहीं. मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं कि जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए, प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हो.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

Agra News: Chhatrapati Shivaji Maharaj’s valour to be showcased in Agra before the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल से पहले दिखेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य. कोठी...

देश दुनिया

Sad News: Four Kanwariyas drowned in the Ganga Canal during the Kanwar Yatra in Haridwar…#gangnahar

हरिद्वारलीक्स…बड़ा हादसा, हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान गंगनहर में डूबकर चार...

देश दुनिया

CJP withdraws Agitation: All our demands have been accepted, so we request the protesters to withdraw immediately and return home peacefully

नईदिल्लीलीक्स केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित सभी मांगे माने...

देश दुनिया

Temporary suspension of Sri Amarnath Yatra 2026 due to bad weather alert

आगरालीक्स…अमरनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक. पवित्र गुफा की ओर नहीं बढ़ सकेंगे...

error: Content is protected !!