आगरालीक्स ….आगरा से जा रही कार में वाहन ने मारी टक्कर, भीषण हादसे में मां बेटी और कार चालक की मौत।
आशा पत्नी शिव करन सिंह निवासी बर्रा कानपुर , उनकी 22 वर्षीय बेटी हेमा और पड़ोसी ललित पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी बर्रा कानपुर जयपुर से कानपुर के लिए वैगन आर कार से जा रहे थे। बुधवार सुबह छह बजे सिरसागंज के पास वैगन आर कार को किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। भीषण हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वैगन आर के परखच्चे उड़ गए, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

मौके पर ही मौत
हादसे में आशा उनकी बेटी हेमा और पड़ोसी ललित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस ने कानपुर में उनके परिजनों को दे दी है, शवों को पोस्टमार्टम ग्रह भेजा गया है।