नईदिल्लीलीक्स…। भारतीय क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा मुश्किलों भरा है। पहले टेस्ट पर भी खतरे के बादल छाए हुए हैं।
दौरा शुरू होने से पहले से ही परेशानियां
भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शुरू से ही विवाद बने हुए हैं। दौरे की शुरुआत होने से पहले ही ओमिक्रॉन के मामले सामने आने पर दौरा रद्द होने के आसार हो गए। दक्षिण अफ्रीका की मिन्नतों के बाद भारत ने यह दौरा देरी से शुरू करने का निर्णय लिया। दौरे में भारत को तीन टेस्ट और इतने ही वनडे मैच खेले जाने हैं।
सेंचुरियन टेस्ट के चार दिन बारिश की चेतावनी
पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा लेकिन इससे पहले ही मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 26 से 29 दिसंबर तक बारिश हो सकती है, जिसमे पहले दो दिन यानि 26 और 27 दिसंबर को तेज बारिश का अंदेशा जताया गया है। मैच के चार दिन यदि बारिश होती है तो जाहिर है कि मैच रद्द हो सकता है।
दर्शकों को नहीं है अनुमति
साथ ही पहले टेस्ट में दर्शकों को आने की अनुमति भी नहीं दी गई है। भारतीय टीम कड़ी बयोवबल के बीच प्रेक्टिस कर रही है।