आगरालीक्स…। मजबूत वैश्विक संकेतों से बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। वहीं सोने चांदी में नरमी का रुख बना हुआ है।
वायदा बाजार में सोना आज दोपहर 48,029 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बना हुआ था। कल भी कमोबेश इसी प्रकार का भाव बना हुआ था। चांदी भी दोपहर तक 61,728 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी।
ज्वैलरी के रेट
फाइन गोल्ड (999) 4813 रुपये प्रतिग्राम
22 कैरेट 4697 रुपये प्रतिग्राम
20 कैरेट 4283 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 3898 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3104 रुपये प्रति ग्राम
नोट- तीन प्रतिशत जीएसटी और ज्वैलरी की बनवाई का चार्ज अतिरिक्त रहेगा।
सेंसेक्स में 449.23 अंकों की बढ़त
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 449.23 अंकों की बढ़त के साथ 56,768.24 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 134.95 अंकों की तेजी के साथ 16,905.80 के स्तर पर खुला। आज मेटल, ऑटो और रियलटी के साथ बैंकिंग शेयरों में बढ़त के साथ ट्रेडिंग हो रही है और इन्हीं के दम पर बाजार में तेजी देखी जा रही है और निवेशक जमकर खरीदारी कर रहे हैं।