आगरालीक्स…(23 December 2021 Agra News) आगरा में टी 20 विश्व कप में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाले तीनों आरोपी कश्मीरी छात्रों के खिलाफ लगेगी चार्जशीट. शासन से मांगी अनुमति
शासन को पत्र लिखकर मांगी अनुमति
टी 20 विश्व कप में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाले आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज मेंप ढ़ने वाले तीनों कश्मीरी छात्र अरशीद यूसुफ, इनायल अल्ताफ शेख और शौकत अली गनी के खिलाफ पुलिस चार्जशीट लगाने की तैयारी में है. इसके लिए पुलिस ने शासन को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है. पुलिस ने इस मामले में व्हाट्सअप स्टेटस और मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा था. मोबाइल से डाटा रिकवर किया जाना था. हालांकि पुलिस को अभी इसकी रिपोर्ट नहीं मिली है. रिपोर्ट मिलने के बाद इसे भी चार्जशीट में शामिल किया जाएगा.

बिचपुरी कैंपस में मनाया था जश्न
बता दें कि आईसीसी टी—20 विश्व् कप में भारत की हार और पाकिस्तान की जीत पर देश में कई जगह जश्न मनाने के मामले सामने आए थे. #agra आगरा में भी आरबीएस #RBS Agra के बिचपुरी कैंपस #bichpuricampus में अध्ययनरत कश्मीरी छात्रों #kashmiristudentsagra द्वारा पाकिस्तान की जीत #pakistanwin का जश्न मनाया गया था. व्हाट्सअप स्टेटस पर पाकिस्तान की जीत पर बधाई संदेश भी भेजे गए. ये मामला गरमा ने के बाद थाना जगदीशपुरा में आरोपी आरबीएस बिचपुरी में इंजीनियरिंग के तीनों कश्मीरी स्टूडेंट्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों कश्मीरी छात्रों के वाट्सएप स्टेटस और चैटिंग के साक्ष्य के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया. तीनों कश्मीरी स्टूडेंट्स को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा यादव की कोर्ट में पेश किया गया जहां से तीनों अरशद युसूफ, इनायत अल्ताफ, शाैकत अहमद गनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.