आगरालीक्स..देश में 24 घंटे के अंदर मिले 64 नए ओमिक्रॉन के केस. कोरोना के केस भी बढ़ने लगे. इस देश ने फिर से लगाया लॉकडाउन
एक ही दिन में तमिलनाडु में मिले 33 ओमिक्रॉन पॉजिटिव
देश में हर रोज ओमिक्रॉन की रफ्तार तेज होती जा रही है. गुरुवार को तो 24 घंटे के अंदर देश में 64 नये ओमिक्रॉन संक्रमित मिले हैं. इनमें सबसे ज्यादा तमिलनाडु में 33 मिले हैं. अभी तक तमिलनाडु में ओमिक्रॉन का केवल एक ही केस था लेकिन आज ही यहां का आंकड़ा 34 हो गया है. इसके अलावार गुरुवार को तेलंगाना में 14, कर्नाटक में 12 और केरल में 5 ओमिक्रॉन के नये मामले सामने आए हैं. देश में इस समय ओमिक्रॉन के संक्रमितों की संख्या 325 हो गई है. देश की राजधानी दिल्ली 64 और आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र में 65 सबसे अधिक ओमिक्रॉन संक्रमित अभी तक मिल चुके हैं.

चीन ने शियान शहर में लगाया लॉकडाउन
कोरोना के केस फिर से बढ़ने पर चीन में फिर चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोरोनाके केस बढ़ने पर चीन ने पश्चिमी शियान शहर में लॉकडाउन लगा दिया है. लोगों से घरों के भीतर ही रहने को कहा गया हौर जरूरत का सामान लेने बाहर जाने के लिए एक ही व्यक्ति को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं. शहर के बाहर गैर—जरूरी यात्राओं पर भी पाबंदी लगा दी गई है. चीन का इस शहर को लेकर ये सबसे बड़ा कदम है. बता दें कि चीन में फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने लगा है.