आगरालीक्स ….आगरा में पुलिस की युवक की हत्या करने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश से मुठभेड़, बदमाश घायल, पैर में लगी गोली।
आगरा में शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले सनी की हत्या कर शव यमुना में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में सनी की महिला मित्र रेखा और उसके साथी विशाल को पुलिस ने जेल भेज दिया था लेकिन हत्यारोपी मुकेश जाट फरार चल रहा था, मुकेश जाट पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

मुठभेड़ में बदमाश अरेस्ट
पुलिस को 25 हजार के इनामी बदमाश मुकेश जाट के फाउंडी नगर में होने की सूचना मिली, पुलिस पहुंच गई। पुलिस और मुकेश जाट के बीच मुठभेड़ हुई, इसमें मुकेश जाट के पैर में गोली लग गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।