मथुरालीक्स …आप वीकएंड और नए साल पर ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था। वाहनों पर भी प्रतिबंध, जानें क्या है नई व्यवस्था।
क्रिसमस और उसके अगले दिन रविवार के चलते मथुरा में ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर , वृन्दावन में दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। इसे देखते हुए ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर, वृन्दावन में दर्शन के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत मंदिर में एक गेट से प्रवेश होगा और दूसरे गेट से दर्शनार्थी बाहर निकल सकेंगे। इससे पहले किसी भी गेट से अंदर जा सकते थे और बाहर निकल सकते थे। दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

दो जनवरी तक लागू रहेगी नई व्यवस्था
नए साल पर शनिवार है उसके अगले दिन रविवार है। इसके चलते नए साल पर भी ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर, वृन्दावन में भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए मंदिर में दर्शन के लिए वन वे की व्यवस्था 25 दिसंबर से दो जनवरी तक लागू रहेगी, जिससे मंदिर में भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
बाहर से आने वाले वाहनों पर रोक
ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर, वृन्दावन में 25 और 26 दिसंबर को बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। इसे देखते हुए वृन्दावन के बाहर से यानी आगरा सहित अन्य शहरों से आने वाले वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन्हें बाहर ही रोक दिया जाएगा।
यहां से आगे नहीं जाएंगे वाहन
मथुरा वृन्दावन मार्ग, आगरा दिल्ली हाईवे से छटीकरा से होते हुए वृन्दावन जाने वाले मार्ग, वृन्दावन यमुना एक्सप्रेस वे मार्ग, वृन्दावन जैंत मार्ग पर बैरियर लगाए गए हैं। इन्हें अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।