Monday , 20 April 2026
Home पॉलिटिक्स Fatehabad, Agra Constituency 2022 : More than 3 Lakh voters, Fight between BJP & SP #agranews
पॉलिटिक्सबिगलीक्सयूपी न्यूज

Fatehabad, Agra Constituency 2022 : More than 3 Lakh voters, Fight between BJP & SP #agranews

170

आगरालीक्स..(शरद यादव, ग्राउंड जीरो रिपोर्ट) .. आगरा की फतेहाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा को समाजवादी पार्टी से कड़ी चुनौती मिलती रही है। 2022 में मुश्किल राह। आगरा की फतेहाबाद सीट पर कब कौन जीता, कितने मतदाता

चार बार भाजपा तो 11 बार विपक्ष को मिली जीत
फतेहाबाद विधानसभा सीट पर पिछले 11 चुनावों के परिणामों पर नजर दौड़ाएं तो वर्ष 1977 से 2017 तक हुए 11 चुनावों में चार बार भाजपा को तो सात बार विपक्ष को कामयाबी मिली है। इसमें तीन बार सपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे हैं। इस बार सपा-रालोद गठबंधन भी है।
पिछले चुनाव में भाजपा को सपा से मिली थी टक्कर
फतेहाबाद में वर्तमान में जीतेंद्र वर्मा इस सीट से विधायक हैं। उन्होंने वर्ष 2017 के चुनाव में मोदी-योगी की लहर में उन्होंने सपा के डा. राजेंद्र सिंह को 34,364 वोटों से शिकस्त दी थी।
बीते चुनाव में उत्साह से डाले गए थे वोट
बीते चुनाव में 2,96,959 मतदाताओं वाली विधानसभा सीट के वोटरों ने उत्साह से भाग लेते हुए 70.51 प्रतिशत मतदान किया था, जिसमें भाजपा के जीतेंद्र वर्मा 1,01,960 मत प्राप्त कर विजयी रहे थे। सपा के डा. राजेंद्र सिंह को 67,596 मत मिले थे।
सात बार रहा है विपक्षी दलों का दबदवा
इस विधानसभा सीट के पिछले चुनाव नतीजों पर नजर डालें तो वर्ष 1977 में जनता दल से हुकुम सिह परिहार विजयी रहे थे। उन्होंने कांग्रेस के लक्ष्मी नारायण को मात दी थी। 1980 के चुनाव में कांग्रेस के महेश उपाध्याय ने जेएनपी के हरनारायण सिंह को, 1985 में कांग्रेस के अमिताभ लवानिया ने लोकदल के बहादुर सिंह को हराया था। इससे पहले बहादुर सिंह 1989 में जनता दल के विधायक चुने गए थे और कांग्रेस के महेश उपाध्याय दूसरे स्थान पर रहे थे। 1991 के चुनाव में जनता दल के प्रत्याशी के रूप में विजय सिंह विजयी रहे। भाजपा के बिजेंद्र सिंह को दूसरा स्थान मिला था।
भाजपा को पहली सफलता 1993 में मिली
भाजपा को फतेहाबाद में पहली सफलता 1993 में मिली, यहां से पहली बार छोटेलाल वर्मा विजयी हुए औऱ उन्होंने जनता दल के विजय सिंह को शिकस्त दी। 1996 में विजय पाल सिंह जनता दल के टिकट पर चुने गए औऱ भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल वर्मा को हार का मुंह देखना पड़ा।
वर्ष 2002 में भाजपा के छोटेलाल वर्मा ने फिर इस सीट पर कब्जा कर लिया। इस बार उन्होंने बसपा के अशोक दीक्षित को हराकर यह कामयाबी हासिल की। 2007 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने राजेंद्र सिंह को टिकट दी लेकिन छोटेलाल सपा से चुनाव में मैदान में उतरे लेकिन उन्हें दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।


टिकट कटा तो बसपा से जीते
2012 के चुनाव में भाजपा से राजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया तो छोटे लाल इस बार बसपा से चुनाव मैदान में उतरे उन्होंने बसपा के चिह्न पर कामयाबी हासिल की औऱ भाजपा दूसरे स्थान पर रही। 2017 के चुनाव में राजेंद्र सिंह सपा से तो भाजपा से जितेंद्र कुमार वर्मा चुनाव मैदान में उतरे औऱ भाजपा के टिकट जीत हासिल की।
–छोटेलाल साबित हुए बड़ेलाल—
फतेहाबाद विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा जीत का रिकार्ड छोटेलाल वर्मा के नाम पर है। उन्होंने तीन बार विधायक की सीट जीती है, जिसमें दो बार भाजपा से और एक बार बसपा से विधायक रहे। दो बार चुनावों मे रनरअप रहे। दो बार विधायकी जीतने वालों में विजयपाल सिंह हैं, जो जनता दल से विजयी रहे हैं। बाकी इस सीट के मतदाताओँ ने छह विधायकों को एक-एक बार मौका दिया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

बिगलीक्स

Utrakhand News: Chardham Yatra Start, Gangotri Dham open for devotees

उत्तराखंडलीक्स …आज अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा शुरू हो गई। जय मां...

error: Content is protected !!