आगरालीक्स… आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, अटल जी ने कहा था कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता, आगरा में 230 करोड़ की परियोजनाओं का सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ ने वटेश्वर, बाह में 250 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी के पूर्वज वटेश्वर में एक आए थे, आज बटेश्वर की पहचान तीर्थ पर्यटन की है। उन्होंने कहा कि स्वर्णिम चतुर्भज, हाईवे कैसे बनने चाहिए, यह अटल जी की सोच थी।
अटल जी की कोई बुराई नहीं करता
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी की लंबी राजनैतिक पारी के बाद भी विपक्ष भी उनकी बुराई नहीं कर सकता। आज जो राशन कार्ड से लोगों को फ्री राशन मिल रहा है यह अटल जी की देन है, वे सिदृधांत की राजनीति करते थे।
पांच साल तक सत्ता से बाहर, इनकम टैक्स को मिल रहे 200 करोड़
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में आईटी के छापे का नाम लिए बिना कहा कि जिन लोगों को जनता ने पांच साल तक बाहर रखा, उन लोगों के घर पर इनकम टैक्स के छापे में 200 करोड़ रुपये घरों में मिलते हैं। ये पैसे कहां से आए, खेत और खलियान से नहीं, अगर खेत और खलियान से पैसा मिलता तो सांसद राजकुमार चाहर के पास सबसे ज्यादा पैसा होता। क्योंकि ये किसान मोर्चा का अध्यक्ष हैं लेकिन जो पांच साल तक सत्ता से दूर रहे इसके बाद भी रुपये मिल रहे हैं, जब उन्हें प्रदेश की सत्ता में रहे उस समय खूब लूट खसोट की। संस्कृत का पैसा कब्रिस्तान को दे दिया गया। संस्कृत विद्यालय में संस्कृत शिक्षकों के बजाय उर्दू अनुवादक रखे गए। उसमें भी ऐसे अनुवादक रख दिए जिन्हें उर्दू नहीं आती थी।
