आगरालीक्स..(25 December 2021 Firozabad) फिरोजाबाद में बोले असदुद्दीन ओवैसी—अगर आज किसी बिरादरी के पास नेता नहीं है तो वो 19 फीसद मुसलमान है. देश के मुसलमानों कब तक दरी बिछाओगे…
फिरोजाबाद में खड़ा करें के उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों को लेकर हर पार्टी अपनी जोरआजमाइश में लगी हुई है. शनिवार को फिरोजाबाद के रामगढ़ में एमआईएमआईएम की जनसभा हुई. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं फिरोजाबाद की समस्याएं जानता हूं और हमने निर्णय लिया है कि हम फिरोजाबाद में अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगे. उन्होंने मुसलमानों के लिएकहा कि प्रदेश में आज अगर किसी बिरादरी के पास नेता नहीं है तो वो 18 प्रतिशत मुसलमान हैं. हिस्सा पाने की लड़ाई लड़ो और इसके लिए अपने वोट को अपनी ताकत बनाओ. उन्होंने कहा कि मुझ यूपी में जलाने और मारने की धमकी दी जाती है. मैं जलने के लिए तैयार हूं, मरकर जाउंगा तो ऊपर क्या जवाब दूंगा. दो दिन पहले अलीगढ़ में सपा—रालोद का जलसा हुआ. जयंत ने दस साल के एमएलए जमीन उल्ला को धकेल दिया. मैं कहना चाहता हूं कि—देश के मुसलमानों कब तक दरी बिछाओगे.
मुसलमानों को बनाया मजबूर
ओवैसी ने कहा कि 60 साल से हमने दूसरों को वोट दिया है और उन्होंने हमें मजबूर बना दिया. जिनके पास नेता होगा, उसकी आवाज को सुना जाएगा. नारे लगाकर लीडरशिप नहीं बनती. कुछ लोग कहते हैं कि यदि ओवैसी को वोट दिया तो भाजपा जीत जाएगी. मुझसे दिक्कत इसलिए है कि मैं आपका वोट बेचने को तैयार नहीं हूं. जब तक जिंदा हूं, यूपी आता रहूंगा. मैं यूपी में मजलिस का झंडा देखना चाहता हूं.
फिरोजाबाद में चूड़ी बनाने वालों का घर गम में
ओवैसी ने जनसभा में कहा कि सितंबर में यहाु बुखार से दो सौ बच्चों की मौत हो गई. इसकी जिम्मेदार बीजेपी है. अगर बाबा के पास जाकर कहेंगे तो बोलेंगे कि नाम फिरोजाबाद है. बाबा कहेंगे नाम बदल दो फिरोजाबाद, बुखार नहीं हाएगा. नरेंद्र मोदी केपास कोई जवाब नहीं है. दिन में चार पांच बार ड्रेस बदलकरफोटो खिंचते हैं. बेरोजगारी की बात करेंगे तो बाबा कहेंगे कि ओवैसी भड़काऊ भाषण देता है. फिरोजाबाद में चूड़ी बनाने वाले लोगों का घर गम में डूबा है.