आगरालीक्स…(25 December 2021 Agra News) पीएम मोदी आए टीवी पर लाइव..बोले— नए साल से इस साल तक के बच्चों को लगेगी वैक्सीन…सावधान रहें—सतर्क रहें…
3 जनवरी से लगेगी वैक्सीन
क्रिसमस पर एक बार फिर से पीएम मोदी रात को लाइव हुए. इसकी जानकारी जब लोगों को हुई तो पहले की तरह धड़कनें तेज हो गईं. धड़कनें तेज होना भी जायज है क्योंकि इससे पहले पीएम मोदी जब भी रात को लाइव हुए हैं कुछ बड़ा ही हुआ है. खैर इस बार इतना बड़ा तो कुछ नहीं हुआ लेकिन बच्चों के लिए ये काफी बड़ा है. दरअसल पीएम मोदी ने लाइव आकर सबसे पहले क्रिसमस की बधाई दी और लोगों को कोरोना और उसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सावधान और सतर्क रहने को कहा. पीएम मोदी इने इसके साथ ही ऐलान किया कि नये साल की 3 तारीख से, यानी 3 जनवरी 2022 से बच्चों को वैक्सीन लगने की शुरुआत की जाएगी. अभी 15 साल से 18 साल के बच्चों को वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा.
लोगों को सावधानी बरतने को कहा
पीएम मोदी ने इसके साथ ही लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि लोग मास्क का प्रयोग करें. हाथों को सेनेटाइज करते रहें. क्योंकि आज दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से संक्रमण बढ़ रहा है.