एंटरटेनमेंटलीक्स…सनी लियोनी का गाना’मधुबन में राधिका नाचे’ को बेन करने की मांग. संतो ने कहा— अश्लील डांस मूव्स है इसमें.
लाखों फैंस है दिवाने
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सनी लियोनी के लाखों फैंस है जो उनके अभिनय और उनकी अदाओं के दिवाने है और उनकी एक झलक देखने को तैयार रहते है. सनी लियोनी ने बॉलीवुड को काफी हिट गाने दिए है और लोगों उनके काफी पसंद भी आते है.हाल ही में सनी अपने नए गाने के चलते काफी चर्चा में है पर वह चर्चा नेगेटिव कारणों से हो रही है. सनी लियोनी का नया गाना ‘मधुबन में राधिका नाचे’ को लेकर खूब चर्चा में हैं.गाने में सनी ने बेहतरीन डांस मूव्स दिखाए है और काफी बेहतरीन डांस किया है,लेकिन साथ ही मथुरा में इस गाने का संतो द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है और सनी लियोनी के इस नए वीडियो अलबम को बैन करने की मांग की है.
गाने का हो रहा विरोध
सनी लियोनी का गाना ‘मधुबन में राधिका नाचे’ को बेन करने की गुहार लगा रहे है मथुरा के संत.
22 दिसंबर को यह गाना रिलीज हुआ और जमकर शेयर भी हुआ पर लोगों को इस गाने से आपत्ति है.लोगों का कहना है कि सनी जिस तरह से इसमें डांस कर रही हैं, वह गाने के बोल के हिसाब से बहुत आपत्तिजनक है. राधा हम सभी के लिए पूजनीय हैं और इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. मथुरा वृंदावन में संतो के संत नवल गिरी महाराज ने सरकार से इस गाने के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है और साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने एक्ट्रेस के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और ऐल्बम बैन नहीं की तो हम कोर्ट जाएंगे साथ में अगर सनी ने अपने सीन नहीं हटाए और माफी नहीं मांगी, तो उन्हें देश में नहीं रहने दिया जाएगा.