आगरालीक्स ..(Agra News 26th December).आगरा का मौसम तीन दिन तक पहाड़ों जैसा रहेगा, बारिश हो सकती है, जानें कब कैसा रहेगा मौसम।
आगरा के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सुबह गलन भरी सर्दी के बाद दोपहर में धूप निकल रही है और सर्दी से राहत मिल रही है। जबकि शाम को ठंडी हवा में लोग ठिठुर रहे हैं।

आगरा में सुबह छाए बादल
रविवार को सुबह आगरा में बादल छा गए हैं और हवा चल रही है, इससे सर्दी और बढ़ गई है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं।
कल हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। 27 दिसंबर को आगरा में बारिश हो सकती है, 28 और 29 दिसंबर को भी बारिश की संभावना है लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी।
आईएमडी का अनुमान
26-Dec 8.0 24.0 Mainly Clear sky
27-Dec 9.0 23.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
28-Dec 9.0 23.0 Thunderstorm with hail
29-Dec 10.0 23.0 Thunderstorm with rain
30-Dec 10.0 22.0 Mainly Clear sky
31-Dec 10.0 22.0 Fog or Mist