
कान्सेप्ट फोटो
रविवार रात को ट्रक लूट की सूचना पर पुलिस ने सैंया के गांव में कॉबिंग की, उन्हें जंगलों में बदमाशों की हलचल दिखाई दी, इस पर पुलिस कर्मी सतर्क हो गए और मोर्चा ले लिया। इसे देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें दरोगा अमित कुमार के चेहरे पर गोली लगने से वह घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में इनामी बदमाश श्री किशन और उसका साथी भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों का पकड लिया।
एसएन में कराए भर्ती
दरोगा अमित कुमार और दोनों बदमाशों को लेकर पुलिस एसएन इमरजेंसी पहुंची। यहां तीनों को भर्ती कराया गया, इसके बाद दरोगा अमित कुमार को एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दरोगा के घायल हो जाने से उनके साथी भी निजी अस्पताल पहुंच गए।
लूट में बदमाश की तलाश
पेट्रोल पंप पर हुई लूट में श्री किशन बांधित था, उस पर आगरा पुलिस ने इनाम घोषित किया था। पुलिस की मुठभेड में श्री किशन भी पकडा गया है।
बेखौफ बदमाश
शहर में आए दिन वारदात हो रही हैं, उनका खुलासा न होने से बदमाश बेखौफ हो चुके हैं। उन्हें पुलिस का डर नहीं रहा है। रविवार शाम को मदिया कटरा से कागज कारोबारी के छह साल के बेटे दिव्य को बदमाश घर के अंदर से किडनैप कर ले गए, उस दौरान चेकिंग भी चल रही थी। अभी तक बदमाशों का पता नहीं चला है। इस घटना से हर कोई सकते में हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, वह यही कह रहे हैं कि हमारे बेटे को वापस ले आओ। अभी तक बदमाशों का पता नहीं चल सका है, पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है।
Leave a comment