Monday , 26 October 2026
Home आगरा Perfume Trader Piyush Jain arrest, Rs 291 crore cash & 275 KG gold & Silver seize
आगराबिगलीक्स

Perfume Trader Piyush Jain arrest, Rs 291 crore cash & 275 KG gold & Silver seize

196

आगरालीक्स ..कानपुर का इत्र कारोबारी पीयूष जैन अरेस्ट, अब तक 291 करोड़ कैश और 275 किलो सोना चांदी मिला, दीवारों छत और फर्श से 110 करोड़ कैश मिला। आज पूरी हो जाएगी डीजीजीआई और इनकम टैक्स की कार्रवाई।

कानपुर में महादिनेशालय जीएसटी इंटेलीजेंस डीजीजीआई और इनकम टैक्स की टीम ने रविवार देर रात इत्र कारोबारी पीयूष जैन को अरेस्ट कर लिया। डीजीसीआई की टीम ने रविवार को पीयूष जैन के पैत्रक घर छिपटटी कन्नौज में उनके घर, पड़ोस के दो मकान और गोदाम में छापेमारी की। टीम को घर की दीवार, फर्श, सीलिंग और तहखाने से 110 करोड़ कैश, 250 किलो चांदी और 25 किलो सोना मिला है।

मकान के आठ दरवाजे, 300 चाबियां मिली, 10 मजदूर गेट काटने में जुटे
कन्नौत के छिपटटी स्थित पैत्रक आवास के बगल में ही पीयूष जैन ने नया मकान बनवाया था। यह मकान जयपुर के आर्किटेक्ट ने डिजायन किया था और इसकी मोटी मोटी दीवार हैं, घर में घुसने के लिए आठ दरवाजे हैं। टीम को 300 चाबियां भी मिली हैं, इनसे भी लॉकर खोलने के प्रयास किए गए। लॉकर नहीं खुले तो मजदूरों को बुलाया गया, मजदूर, गैस कटर और छैनी हथोड़े से दरवाजे तोड़ रहे हैं।

सबसे ज्यादा कैस बेडरूम से मिला
टीम को सबसे ज्यादा कैश बेडरूम से मिला है। पीयूष जैन के बेडरूम में प्लाई और रेग्जीन के बने शोपीस और दीवारों को तोड़ा गया, इसमें से बड़ी मात्रा में कैश मिला है। सीढ़ियों की सुराखों से भी दो दो हजार, 500 रुपये और 10 10 के नोट मिले हैं।
कानपुर में छापे में मिले 181 करोड़
बुधवार से टीम पीयूष जैन के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है। टीम ने पहले दिन कानपुर स्थित पीयूष जैन के आवास पर छापा मारा। यहां से टीम ने 181 करोड़ कैश जब्त किया है।
हवाला के जरिए जुटाया कैश
टीम की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीयूष जैन हवाला का काम करता था। ट्रक में इत्र के साथ कैश के पैकेट भी भेजता था। टीम की कार्रवाई सोमवार तक पूरी हो सकती है, इसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

error: Content is protected !!