Tuesday , 4 February 2025
Home आगरा People now started hunger strike for development works in Agra#agranews
आगराटॉप न्यूज़

People now started hunger strike for development works in Agra#agranews

आगरालीक्स…(27 December 2021 Agra News) आगरा में ढाई महीने से विकास कार्यों के लिए धरना दे रहे लोगों ने अब भूख हड़ताल की शुरू.

नाला निर्माण की कर रहे हैं मांग
आगरा जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत धनौली के धनोली सिरौली रोड पर विकास कार्यों की मांग को लेकर चल रहे धरने में आज से समाज सेविका सावित्री चाहर एवं आशा देवी ले भूख हड़ताल शुरू कर दी है। ब्लॉक अकोला की ग्राम पंचायत धनौली में पिछले 13 अक्टूबर 2021 से धनौली के धनौली सिरौली रोड के निकट विकास नगर में विकास कार्यों की मांग को लेकर समाज सेविका सावित्री चाहर के नेतृत्व में धरना जारी है। सोमवार को धरने का 76 दिन बीतने के बाद भी जब शासन प्रशासन ने विकास कार्यों की सुध नहीं ली तो धरने में क्षेत्रीय लोगों के साथ प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए समाज सेविका सावित्री चाहर एवं आशा देवी ने सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

कई प्रयास किए लेकिन मिला सिर्फ आश्वासन
समाज सेविका सावित्री चाहर एवं कीर्ति अम्मा और चौधरी प्रेम सिंह ने भूमि समाधि लेने का भी प्रयास किया था परंतु प्रशासन के आश्वासन के बाद समाधि नहीं ली। 88 वर्षीय मुन्नी देवी ने बताया है कि प्रशासन हर बार सिर्फ तारीख पर तारीख और आश्वासन पर आश्वासन दे रहा है परंतु धनौली में विकास कार्य शुरू नहीं कराए हैं अब यहां अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू हुई है। जिसमें कारवां दिन पर दिन बढ़ता जाएगा और यह भूख हड़ताल जब तक जारी रहेगी जब तक हमारी मांगों को प्रशासन नहीं मानेगा। धरने में चौधरी प्रेम सिंह, सतेंद्र व्यास, अंगूरी देवी निर्मला देवी राजकुमारी रिंकी देवी मुन्नी देवी पिंकी देवी कीर्ति अम्मा निर्मला अम्मा गिरजा देवी मंजू देवी रश्मि देवी अंबिका देवी बेबी अनिता कुमारी रजनी देवी रेखा देवी कोमल सिंह शेखर, सुरेश भगत जी आचार्य आनंद घनश्याम बाबूराम शामिल रहे

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 4 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

आगरा

Speeding bike collides with divider, father dies, son injured

आगरालीक्स…आगरा के रहने वाले पिता—पुत्र का फिरोजाबाद में एक्सीडेंट.पिता की मौत, बेटा...

आगरा

Agra News: Inauguration of Agra’s newly constructed model police post Balkeshwar

आगरालीक्स…आगरा की नवनिर्मित आदर्श पुलिस चौकी बल्केश्वर का लोकार्पण. लघु उद्योग भारती...

आगरा

Agra News: BSP Councilors surrounded the Municipal Commissioner’s residence in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पार्षदों ने नगर आयुक्त के आवास का किया घेराव. घर...